फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी, राष्ट्रध्वज का भी किया अपमान

Thu, 31 Jan 2019 08:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
महात्मा गांधी
विज्ञापन

देश जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहीद दिवस मना रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां शर्मसार करने वाली हैं। 29 जनवरी को सोशल मीडिया पर राष्ट्रपिता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया था।

विज्ञापन


मामले को एक दिन भी नहीं हुआ कि उनके शहीद दिवस के दिन सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का एक और मामला सामने आ गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।  

बुधवार को उत्तराखंड क्रांति दल के जिला प्रवक्ता भाष्कर बहुगुणा ने एसएसपी पौड़ी को शिकायती पत्र सौंपा। इस मौके पर उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया (फेसबुक) पर एक व्यक्ति ने अपने अकाउंट से पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है।
विज्ञापन


उसके वॉल का आइकन प्रधानमंत्री हैं। राष्ट्रपिता पर अभद्र टिप्पणी के साथ उक्त व्यक्ति ने एक ग्रुप बनाकर राम मंदिर मिशन में 100 मित्रों को जोड़ने का आह्वान भी किया है। बहुगुणा ने कहा कि इस तरह के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। 

विज्ञापन

राष्ट्रध्वज के अपमान पर दी तहरीर 

उन्होंने इस पोस्ट से जुड़े लाइक, शेयर, कमेंट करने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि राष्ट्रपिता के खिलाफ अभद्रता चिंता का विषय है।

सुनील सिंह नाम के एक व्यक्ति के सोशल मीडिया पर राष्ट्रपिता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता के खिलाफ अभद्रता के दोनों मामलों की जांच हर पहलू पर की जा रही है। मामले में जल्द ही ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  

सोशल मीडिया पर राष्ट्रध्वज के अपमान को लेकर राजस्व पुलिस को तहरीर दी गई है। ब्लाक कल्जीखाल के घंडियाल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी की पोस्ट पर एक व्यक्ति ने तिरंगे का अपमान किया था। उन्होंने राजस्व पुलिस को राष्ट्रध्वज के अपमान को लेकर तहरीर दी है। राजस्व उपनिरीक्षक मनियारस्यूं-दो अरविंद सिंह ने बताया कि कुलदीप रावत के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रध्वज  का अपमान किया है जिसकी तहरीर मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें