उन्होंने इस पोस्ट से जुड़े लाइक, शेयर, कमेंट करने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि राष्ट्रपिता के खिलाफ अभद्रता चिंता का विषय है।
सुनील सिंह नाम के एक व्यक्ति के सोशल मीडिया पर राष्ट्रपिता के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता के खिलाफ अभद्रता के दोनों मामलों की जांच हर पहलू पर की जा रही है। मामले में जल्द ही ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सोशल मीडिया पर राष्ट्रध्वज के अपमान को लेकर राजस्व पुलिस को तहरीर दी गई है। ब्लाक कल्जीखाल के घंडियाल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी की पोस्ट पर एक व्यक्ति ने तिरंगे का अपमान किया था। उन्होंने राजस्व पुलिस को राष्ट्रध्वज के अपमान को लेकर तहरीर दी है। राजस्व उपनिरीक्षक मनियारस्यूं-दो अरविंद सिंह ने बताया कि कुलदीप रावत के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रध्वज का अपमान किया है जिसकी तहरीर मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है।