फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल में महर्षि अरविंद घोष के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

विज्ञापन
डाकपत्थर बैराज ग्राउंड में मौजूद फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। डाकपत्थर बैराज ग्राउंड में आयोजित ब्लॉक स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज की टीम का दबदबा रहा। सीनियर बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में बोक्सा जनजाति कृषक इंटर कॉलेज शीशमबाड़ा की टीम को महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर की टीम ने 2-1 के अंतर से मात दे खिताब कब्जाया।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में महर्षि अरविंद घोष की टीम ने जीआईसी डाकपत्थर की टीम को 5-3 के अंतर से हराकर मुकाबला जीता। सब जूनियर बालक वर्ग में महर्षि अरविंद घोष की टीम ने राजकीय उच्चतर माध्यामिक विद्यालय मेहूंवाला की टीम को 6-4 के अंतर से मात दे जीत दर्ज की। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ जीआईसी डाकपत्थर के प्रधानाचार्य जेएस चौहान ने किया। सीनियर वर्ग में छह, जूनियर वर्ग में पांच और सब जूनियर वर्ग में चार टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मुकाबला सीनियर वर्ग में महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज और जीआईसी डाकपत्थर के बीच में खेला गया। जिसमें महर्षि अरविंद घोष की टीम 4-3 के अंतर से विजयी रही। टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका प्रद्युम्मन राणा, कुंवर सिंह राय, अजय गिरि, अजय कुमार, शैलेंद्र कुमार, ब्लॉक समन्वयक मनोज रतूड़ी, शूरवीर तोमर, विनतोष गैरोला, गोविंद सिंह चौहान ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें