फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महाराज ने की सिक्किम के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट, उत्तराखंड आने का दिया न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री व मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक सतपाल महाराज ने सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शीतकालीन यात्रा पर उत्तराखंड आने का न्योता दिया।
महाराज ने रविवार को सिक्किम लोक भवन में राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से उत्तराखंड के विकास व शीतकालीन यात्रा पर चर्चा की। उन्होंने सिक्किम के राज्यपाल को बताया कि उत्तराखंड में ऋषिकेश के शिवपुरी के पास एक पुल के ऊपर होटल द ब्रिज बनाया गया है, जो एक अनोखा बुटीक होटल है, जो गंगा नदी के ऊपर है। जहां से पहाड़ों व नदी के नजारों को देखा जा सकता है। यह होटल एक छोड़ दिया पुल को पुनर्जीवित करके बनाया गया है, जो चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को नदी के ऊपर ठहरने और प्रकृति का अद्भुत अनुभव देने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराज ने सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा, बर्फ से ढके पहाड़, स्कीइंग, ट्रेकिंग व शीतकालीन चारधाम यात्रा, जिम कॉर्बेट में सफारी जैसे कई गंतव्यों की भी जानकारी दी। इस दौरान महाराज के साथ उनके बेटे सुयश रावत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें