फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत नरेंद्र गिरि का बड़ा बयान, 'राम मंदिर न बना तो 2019 में बीजेपी का विरोध करेगा संत समाज'

Fri, 26 Oct 2018 10:25 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
महंत नरेंद्र गिरी
विज्ञापन

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि ने दो टूक कहा कि यदि राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तो संत समाज आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर नहीं बल्कि राम मंदिर के नाम पर देश की सत्ता पर काबिज हुई थी।

विज्ञापन


आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार को कानून बनाकर निर्माण कार्य शुरू कराने की आवश्यकता है।  

यहां एक होटल में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि ने गंगा रक्षा के लिए अपने प्राण त्याग देने वाले स्वामी ज्ञान स्वरुप सानंद उर्फ प्रो. जीडी अग्रवाल के अनशन को गलत बताते हुए कहा कि अनशन पर बैठना बिलकुल गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनशन पर बैठने की बजाय अपनी मांगों को लेकर वार्ता का रास्ता निकालना चाहिए। उन्होंने स्वामी सानंद को अनशन पर बैठाने वाले का नाम लिए बिना कहा कि उनकी भूमिका की भी जांच होना बेहद आवश्यक है।

केंद्र या राज्य सरकार को अनशन पर ही रोक लगानी चाहिए, ताकि किसी कोई अपनी जान न दें सकें। उन्होंने कहा कि अनशन पर बैठने से पहले अखाड़ा परिषद, कुंभनगरी के संतों से राय मशवरा करना चाहिए था।

ऐसा किया होता तो वह सब उनके साथ खड़े हो सकते थे। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध के खिलाफ उनका पत्राचार जारी है, वे भी उसके बिलकुल पक्षधर नहीं हैं। गंगा की अविरलता बेहद जरूरी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें