फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 हफ्ते के बच्चे को दिया नया जीवन

Thu, 18 Feb 2016 02:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने 34 हफ्ते में जन्मे एक शिशु का सफलतापूर्वक उपचार कर उसे नया जीवन दिया है।
विज्ञापन


जन्म के बाद मां और बच्चे को कई दिन चिकित्सकों की गहन देख-रेख में रखा गया। उपचार के बाद जच्चा-बच्चा की तबियत सामान्य है।

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. विनय राय ने बताया कि देहरादून निवासी नाजिम की पत्नी गुलिस्ता को गर्भावस्था के आठवें माह में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उसे पहले भी कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जहां आराम नहीं मिला। महिला को हाई ब्लड प्रेशर और दौरे पड़ने की समस्या थी। अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. नीता बंसल ने 34वें हफ्ते में ऑपरेशन से बच्चे का जन्म कराया। प्रीमैच्योर बेबी को जन्म से ही सांस लेने की तकलीफ थी।
विज्ञापन


इस पर बाल रोग विशेषज्ञ डा. गिरीश गुप्ता और डा. रागिनी सिंह ने बच्चे को एनआईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा। लगातार देखरेख के बाद अब मां और बच्चे की हालत सामान्य है। दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


बच्ची के दादा हफीजुर्ररहमान ने बताया कि धीरे-धीरे बच्चे का वजन सामान्य हो रहा है। पत्रकार वार्ता में अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें