फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Kumbh Mela 2021: उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग जारी करेगा कुंभ की एसओपी

Fri, 29 Jan 2021 02:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • शासन ने दिए निर्देश, केंद्र की एसओपी की व्यवहारिकता के आधार पर जारी होगी गाइडलाइंस
  • राज्य की एसओपी में पंजीकरण की प्रक्रिया से लेकर सैनिटाइजेशन तक की पूरी जानकारी होगी
विज्ञापन
हरकी पैड़ी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

27 फरवरी से शुरू होने जा रहे महाकुंभ की एसओपी प्रदेश में आपदा प्रबंधन विभाग जारी करेगा। शासन ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। केंद्र सरकार की ओर से जारी हुई एसओपी के आधार पर यह गाइडलाइंस तैयार की जा रही हैं।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के कुंभ जैसे आयोजन में कोविड के मद्देनजर केंद्र से दिशा निर्देश का आदेश जारी होने के बाद राज्य सरकार ने केंद्र से वार्ता की थी। वार्ता के बाद पिछले सप्ताह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुंभ की एसओपी जारी कर दी थी। इसमें कोविड के मद्देनजर तमाम व्यवस्थाएं बताई गई थी।

यह भी पढ़ें: Haridwar Kumbh Mela 2021: सरकार ने लिया फैसला, अब सीमित और कम अवधि का होगा कुंभ
विज्ञापन


कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण से लेकर उनकी रैंडम आरटीपीसीआर जांच को लेकर भी निर्देश जारी किए गए थे। इस एसओपी के बाद शासन स्तर पर लगातार कसरत की जा रही है।

अब शासन ने आपदा प्रबंधन विभाग को केंद्र की एसओपी भेजते हुए राज्य के स्तर पर इसकी एसओपी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण की वेबसाइट से लेकर उनकी रिपोर्ट की जांच, मेले के दौरान रैंडप सैंपलिंग आदि तमाम व्यवस्थाओं को बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करेगा। 

विज्ञापन

शासन ने जारी किया पूरा बजट, कामों में आई तेजी

उधर, महाकुंभ का समय नजदीक आने के साथ ही निर्माण कार्यों में भी तेजी आ गई है। शासन स्तर से कुंभ के सभी कार्यों के लिए बजट जारी कर दिए गए हैं। मेला अधिकारी को भी निर्धारित अवधि में सभी काम पूरे करने के निर्देश जारी किए गए हैं। माना जा रहा है कि 15 फरवरी तक सभी काम जमीनी स्तर पर पूरे हो जाएंगे।

डीआरडीओ के वैज्ञानिकों से हो रही वार्ता
कुंभ में दो हजार बेड के अस्थायी अस्पताल के निर्माण के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों से वार्ता शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि वार्ता में सभी बातें तय होने के बाद दस से 15 दिन के भीतर यह अस्थायी अस्पताल तैयार हो जाएगा। यह अस्पताल केंद्र सरकार के निर्देशों पर तैयार किया जा रहा है।

कुंभ के लिए शासन स्तर से सभी काम निपटा दिए गए हैं। बजट जारी हो चुका है। योजनाएं भी अप्रूव हो चुकी हैं। इन पर अमल करने के लिए मेला अधिकारी को निर्देशित किया जा चुका है। तय समय में सभी तैयारियां पूरी हो जाएंगी।
-शैलेश बगोली, सचिव, शहरी विकास
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें