फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: महाकुंभ के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश में बनेंगे 14 अस्थायी फायर स्टेशन

Mon, 01 Feb 2021 05:39 PM IST
अलका त्यागी दीपक प्रजापति, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

कुंभ मेले में आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग 14 अस्थायी फायर स्टेशन बनाएगा। इसके साथ ही 22 बाइकों की डिमांड मुख्यालय से की गई है। विभाग ने अतिरिक्त कर्मचारी भी मांगे हैं। 

विज्ञापन


महाकुंभ को लेकर अग्निशमन विभाग के अधिकारी अपनी तैयारियों को परखने में जुटे हुए हैं। हरिद्वार और ऋषिकेश में कुल 14 अस्थायी फायर स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं। फायर स्टेशनों को उस हिसाब से तैयार किया जा रहा है कि आग लगने की कोई भी अप्रिय घटना होने पर कम से कम समय में अग्निशमन विभाग के वाहन मौके पर पहुंच सकें।

इसके लिए अग्निशमन विभाग के अधिकारी उन जगहों पर जाकर निरीक्षण भी कर रहे हैं। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम ने मुख्यालय से 22 बाइकों की भी मांग की है ताकि संकरी गलियों में बाइक सवार अग्निशमनकर्मी पहले पहुंचकर आग की स्थिति के बारे में पता लगा सकेंगे। 
विज्ञापन


यहां बनेंगे अस्थायी फायर स्टेशन
कुंभ के दौरान लालजी वाला, टिबड़ी, बैरागी कैंप, दक्षदीप, नीलधारा, जटवाड़ा पुल, रोडी बेलवाला, भूपतवाला, सप्तसरोवर, रायवाला, ऋषिकेश, मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला पर फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। 

घाटों पर लगेगी पंप यूनिट 
कुंभ मेला में आयोजित होने वाले मुख्य स्नानों पर पंप यूनिट लगाई जाएगी। पंप यूनिट घाटों के आसपास लगाई जाएगी। जिसमें नाई सोता, गऊघाट, विष्णु घाट, बिरला घाट, सर्वानंद घाट, दक्ष दीप, गौरीशंकर, चंडी टापू, सब्जीमंडी के पास, त्रिवेणी घाट, रामझूला हैं।  

यह की गई मांग 
पांच फायर टेंडर बड़े, 14 मिनी फायर टेंडर व 28 बाइकों की मांग की गई है। 79 हाईटेंड प्वाइंट भी पेशवाई मार्गों पर लगाए जाएंगे, इसके अलावा जरूरत पड़ने पर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर व नजीबाबाद के अधिकारियों को भी तैयारी रखने के लिए कहा गया है। 

कुंभ मेला को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। एक फायर टेंडर अंडर ग्राउंड पाइप लाइन कंपनी के पास से भी मंगाया जा रहा है। फैक्ट्री संचालकों से भी बात की गई है। जरूरत पड़ने पर वहां से भी फायर टेंडर मंगवाए जाएंगे। 
विज्ञापन

- नरेंद्र सिंह कुंवर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, हरिद्वार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें