फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: अर्द्धकुंभ के आखिरी स्नान आज, बना शुभ संयोग

Mon, 22 Feb 2016 08:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार अर्द्धकुंभ का चौथा स्नान माघ पूर्णिमा सोमवार को शुरू हो गया। सूर्योदय होते ही पर्व का पुण्यकाल शुरू हो गया। इसी के साथ ही एक महीने से चल रहा माघ स्नान और गंगा की पंचस्नानी भी संपन्न हो जाएंगे।
विज्ञापन


मेला प्रशासन की ओर से रविवार को दिनभर स्नान की तैयारियां की गई। हरियाणा आंदोलन का भी असर इस स्नान पर पड़ने का आशंका जताई जा रही है।

दोगुना होगा महत्व
पूर्णिमा स्नान करने के लिए रविवार की शाम तक कम संख्या में श्रद्धालु ही हरिद्वार पहुंचे। उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात काफी श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंच गए होंगे। राजस्थान और मध्य प्रदेश से यात्री रात को ही पहुंचते हैं।

स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया। यह पूर्णिमा चूंकि माघ मास के साथ-साथ मघा नक्षत्र में पड़ रही है, इसलिए पर्व का महत्व द्विगुणित हो गया है।
विज्ञापन


मेला आईजी जीएस मर्तोलिया ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के प्रभावी प्रबंध किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर यातायात के लिए चरणबद्ध प्लान लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें