फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों के नए नियम: स्मार्ट स्कूल की तर्ज पर चलेंगे, सुबह पढ़ेंगे बच्चे कुरान, दरगाह को लेकर पढ़ें ये फैसला

Fri, 16 Sep 2022 12:02 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की बैठक में कुछ अहम निर्णय लिए गए हैं। बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि  बोर्ड के तहत प्रदेश में 103 मदरसे हैं। इनमें कुछ मदरसों को स्मार्ट स्कूल की तर्ज पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
मदरसा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदरसों में स्मार्ट क्लास शुरू होंगी। सुबह बच्चे कुरान पढ़ेंगे। इसके बाद सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक सामान्य स्कूल की तरह कक्षाएं चलेंगी। इनमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप व टैबलेट दिए जाएंगे। इसके अलावा कुछ मदरसों के छात्र-छात्राओं को ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

विज्ञापन

 
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की बैठक में पिरान कलियर दरगाह के बाहर सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया गया। बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि कैमरे से ऑनलाइन सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के मुताबिक बोर्ड के तहत प्रदेश में 103 मदरसे हैं। इनमें कुछ मदरसों को स्मार्ट स्कूल की तर्ज पर चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें...सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: दाखिल खारिज के नाम पर रिश्वत लेते देहरादून कैंट बोर्ड के दो क्लर्क गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि दरगाह के भीतर कोई व्यक्ति नशा करके न जाए इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वक्फ बोर्ड की देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल की जिन संपत्तियों पर अतिक्रमण है। उन सभी 145 संपंतियों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित को नोटिस जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें