बडोवाला में फैमिना संस्था की और से आयोजित तीज महोत्सव में तीज क्वीन का खिताब लेती बनी मधु और पा?
फेमिना संस्था की ओर से आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं सावन के गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर मधु और पार्वती जोशी को क्वीन के खिताब से नवाजा गया।
बृहस्पतिवार को बडोवाला में फेमिना संस्था की ओर से तीजोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद महिलाओं ने गीत, नृत्य व अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
तीज सुंदरी प्रतियोगिता में मधु मंडल पहले, कविता रौतेला दूसरे और इंदु नवानी तीसरे स्थान पर रहीं। वरिष्ठ नागरिक वर्ग में पार्वती जोशी प्रथम और रमा नेगी दूसरे और मीना कंडारी तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य आयोजक व संस्था संचालिका नंदा सुंदरियाल ने बताया कि महिलाओं में तीज प्रतियोगिताओं को लेकर उत्साह रहा है।