I
IIमैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से विश्व लीवर दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को फैटी लीवर के लक्षण, कारण और निदान के बारे में बताया गया। अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, हेपैटोलॉजी एवं एंडोस्कोपी के कंसल्टेंट डॉ. अभिजीत भासवार ने कहा कि फैटी लीवर तब विकसित होता है, जब लीवर की कोशिकाओं में अत्यधिक वसा जमा हो जाती है। लीवर शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग है। यह भोजन और पेय जैसे पोषक तत्वों के पाचन एवं अवशोषण में मदद करना करता है। रक्त के माध्यम से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को निकालता है। उन्होंने लोगों से इसके प्रति सावधान रहने की अपील की है।I