I
Iसाइबर अपराधियों ने एक युवती का फोटो अश्लील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर यह फोटो युवती के नाम से मिलता जुलता अकाउंट बनाकर अपलोड की गई। इसके बाद इस फोटो को उसके परिचितों को भी शेयर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया है।I
Iएसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि युवती का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। इस अकाउंट से कुछ लोगों ने युवती का फोटो ले लिया। इस फोटो को छेड़छाड़ कर एक अश्लील तस्वीर में बदल दिया गया। इसके बाद अपराधियों ने युवती के नाम से मिलता जुलता एक अकाउंट बनाया और यह फोटो इस पर अपलोड कर दिया। उन्होंने इस फोटो को युवती की फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों को भेजना शुरू कर दिया। इससे युवती मानसिक तनाव का शिकार हो गई। युवती ने फोटो अपलोड करने वालों से ऐसा न करने को कहा तो उसे धमकियां दी जाने लगीं।I
Iइस पर युवती ने शिकायत साइबर थाने को कर दी। शिकायत की जांच हुई और इसे अब रायपुर थाने भेज दिया गया। एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।I