फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जीएमवीएन के खनन पट्टे का फर्जी एग्रीमेंट बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) से जारी खनन पट्टे का फर्जी एग्रीमेंट बनवाकर धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि भानियावाला निवासी संजय प्रजापति ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि गढ़वाल मंडल विकास निगम से साल 2020 में पट्टा जारी हुआ था। कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से पट्टे की साझेदारी का एग्रीमेंट तैयार कर उन्हें नुकसान पहुंचाया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संदीप कुमार मीणा निवासी रेवाड़ी हरियाणा, दिनेश कुमार मीणा, सुंदर मीणा, कमलेश निवासी राजस्थान, राव शाहिद अहमद निवासी रायवाला देहरादून और शमशेर निवासी लक्सर हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें