चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े मामले में पेटल नगर थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की टीप लाइन के माध्यम से शिकायत मिली। आरोप है कि गूगल सर्च कर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी वीडियो अपलोड की गई। जांच में पाया गया है कि एक बच्ची की 228 सेकंड की वीडियो बनी है। इस मामले में सोशल मीडिया यूजर सुभाष निवासी इंदिरा गांधी मार्ग निरंजनपुर पटेलनगर के खिलाफ धारा 67 (बी) आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।