फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के जरिए किया वर्षा जलसंरक्षण के लिए जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
एसजीआरआर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई ने ‘जल शक्ति अभियान : कैच द रेन’ के तहत वर्षा जल संरक्षण पर पथरी बाग परिसर में नुक्कड़ नाटक किया। इसमें एनसीसी के 36 कैडेट्स और एनएसएस के 22 स्वयंसेवियों ने हिस्सा लिया। कुलपति प्रो. (डॉ.) यूएस रावत ने छात्रों को प्रेरित किया और कृषि डीन (डॉ.) प्रो. मनीषा सिंह ने भी संरक्षण के लिए सुझाव दिए। कार्यक्रम एनएसएस समन्वयक (डॉ.) प्रो. मीनाक्षी भट्ट के मार्गदर्शन में एनसीसी समन्वयक लेफ्टिनेंट अनुष्का काला के साथ आयोजित हुआ। इसके अलावा पटेलनगर परिसर में भी यह कार्यक्रम हुआ। यहां कुलसचिव प्रो. (डॉ.) दीपक साहनी ने छात्रों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। विवि समन्वयक प्रो. (डॉ.) प्रो. मालविका कांडपाल ने टीम को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर आईक्यूएसी समन्वयक और अनुप्रयुक्त विज्ञान के डीन प्रो. (डॉ.) प्रो. कुमुद सकलानी, अर्चना कारो, मीनाक्षी बिष्ट, पल्लवी गुप्ता, गणेश डबराल, सीता जोशी, केएम नौटियाल उपस्थित थे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें