चकराता। विकासखंड के लाखामंडल में मंगलवार को जिला उद्योग केंद्र देहरादून एवं एएफसी इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय युवाओं व ग्रामीणों को योजना के उद्देश्य, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र देहरादून के सहायक प्रबंधक शंकर नेगी और एएफसी इंडिया लिमिटेड देहरादून के राज्य परियोजना प्रबंधक सुशील थपलियाल ने स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों, ऋण सुविधा जैसे मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन सब्सिडी तथा सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में ग्राम प्रधान बीना भटूट, कृपाल सिंह, जयवीर सिंह रावत, अमिता देवी, देवेंद्र असवाल, अंजलि, रीता सहित कई ग्रामीण शामिल थे।