फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डाकपत्थर महाविद्यालय में चला स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
डाकपत्थर डिग्री कॉलेज में सफाई अ​भियान चलाते एनएसएस के स्वयंसेवी। स्रोत महाविद्यालय
विज्ञापन
विकासनगर। डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को वातावरण की शुद्धता को बरकरार रखने के लिए स्वच्छता के प्रति जागरूक बनने का संदेश भी दिया गया। महाविद्यालय परिसर का सौंदर्यीकरण व प्लास्टिक मुक्त वातावरण देने के उद्देश्य से एनएसएस के स्वयं सेवियों ने महाविद्यालय परिसर में जमा प्लास्टिक कचरे, रैपर, पॉलथीन, बोतल आदि को एकत्रित किया। इस दौरान उन्होंने कक्षों व गलियारों की भी सफाई की। इस मौके पर एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजकुमारी भंडारी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डीके भाटिया आदि मौजदू रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें