फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर मदन लाल बोले, देश के छोटे राज्यों को भी मिले सम्मान

Thu, 25 May 2017 01:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
madan lal
विज्ञापन
मशहूर पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने कहा उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड को मान्यता मिलनी चाहिए। बुधवार शाम को उन्होंने काशीपुर रोड स्थित एमेनिटी रेजिडेंशियल स्कूल में पिच विजन की अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा पिच विजन से खिलाड़ी अपने प्रदर्शन की भी स्वयं समीक्षा कर सकेगा। पिच विजन में क्रिकेट खिलाड़ी के पिच पर ही आधुनिक कैमरे लगे होंगे जो खिलाड़ी के हर स्टेप पर अपनी नजर रखेंगे और खिलाड़ी ने कहां पर क्या गलत स्टेप उठाया है, इसे वह और उनके परिजन भी देख सकते हैं।

उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड को मान्यता न मिलने के सवाल पर मदन लाल ने कहा उत्तराखंड क्रिकेट अकादमी को मान्यता मिलनी चाहिए, क्योंकि देश के कई छोटे अन्य राज्यों को भी मान्यता मिल गई है, इसलिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों को भी मान्यता से सहूलियत होगी। उन्होंने स्वयं उत्तराखंड की ओर से कोच बनने के लिए हामी भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भारतीय टीम के चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने बताया पिच विजन तकनीक हर गेंद का समग्र विश्लेषण प्रदान करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें