फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: मैडम... चक्कर काटते-काटते घिस गए जूतें, नहीं हुई सुनवाई, फरियादी ने डीएम के सामने सुनाई आपबीती

Fri, 04 Aug 2023 02:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

शिविर में पहुंचे फरियादी ने डीएम के सामने आपबीती सुनाई। बताया कि कितनी बार वह अपनी समस्या लेकर आए हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। 
विज्ञापन
देहरादून की नई डीएम सोनिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट सत्यप्रकाश दुबे होरावाला के निवासी हैं। उनकी जमीन पर किसी अधिवक्ता ने कब्जा किया हुआ है। बृहस्पतिवार को तहसील में आयोजित दाखिल खारिज शिविर में पहुंचकर उन्होंने जिलाधिकारी सोनिका के समक्ष अपनी फरियाद रखी। उन्होंने कहा कि मैडम... वे छह माह से पटवारी (लेखपाल) और तहसील के चक्कर काट रहे हैं। चक्कर काटते-काटते उनके जूते घिस गए हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन


कुछ ऐसी ही व्यथा कांति राम जोशी ने सुनाई। उन्होंने कहा कि उनकी शाहपुर गांव में जमीन है। पैमाइश को लेकर वे पिछले छह माह से तहसील और पटवारी के चक्कर काट रहे हैं। चक्कर काट-काट कर उनकी चप्पल घिस चुकी है। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को कार्रवाई के निर्देश दिए।

सुबह 11 बजे से तहसील के सभागार में शिविर आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने दाखिल खारिज के साथ ही अन्य समस्याओं को रखा। दोपहर 2:30 बजे जिलाधिकारी शिविर में पहुंची। पार्वती देवी का कहना था कि छह माह से उनका दाखिल खारिज नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे की शिकायत
पूर्व प्रधान दिनेश कुमार ने अनुसूचित जाति कोली के जाति प्रमाण पत्र न बनने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र न बनने से कोली जाति के छात्रों का अहित हो रहा है। जिलाधिकारी ने शासन स्तर पर वार्ता कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।

लक्ष्मणपुर निवासी रामप्रसाद ने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे की शिकायत की। राजावाला निवासी रमेश चंद ने प्लाटिंग के लिए सार्वजनिक रास्ते को बंद किए जाने की बात कही। जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम विनोद कुमार, तहसीलदार प्रेम सिंह भी मौजूद रहे।

कुल 1217 मामलों का हुआ निस्तारण
एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि 1155 अविवादित दाखिल खारिज (म्यूटेशन) का निस्तारण किया गया। 55 विरासत, चार त्रुटि संशोधन और तीन विवादित मामलों का निस्तारण शिविर के माध्यम से किया गया।

ये भी पढ़ें..Uttarakhand Landslide: गौरीकुंड में भूस्खलन, मलबे में दबे चार शव निकाले, 15 लापता की तलाश में रेस्क्यू जारी

जनता को राहत देने के उद्देश्य से दाखिल खारिज का विशेष शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ ही म्यूटेशन से संबंधित मामले निस्तारित किए गए। -सोनिका, जिलाधिकारी, देहरादून
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें