फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Landslide: गौरीकुंड में भूस्खलन, तीन की मौत, 17 लापता की तलाश में रेस्क्यू जारी

Fri, 04 Aug 2023 01:45 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

Uttarakhand Weather Update Today :रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में बड़ा हादसा हो गया। अब तक लापता 19 लोगों में से चार के शव बरामद कर लिए गए हैं। सीएम धामी भी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
गौरीकुंड में रेस्क्यू के लिए पहुंची टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला स्थित  गौरीकुंड में भूस्खलन होने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग लापता हैं। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया। शनिवार सुबह से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, यात्रा मैनेजेमेंट फोर्स के जवान फिर से लापता लोगों की तलाश में जुट जाएंगे।

विज्ञापन



 
बृहस्पतिवार रात करीब 11.30 बजे गौरीकुंड डाट पुल के पास पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा आने से दो दुकान और एक ढाबा मंदाकिनी नदी में बह गए। इन तीनों में मौजूद करीब 20 लोग लापता हो गए। गौरीकुंड सेक्टर मजिस्ट्रेट ने जिला प्रशासन व पुलिस को घटना की सूचना दी। रात करीब 12 बजे से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, यात्रा मैनेजमेंट फोर्स, होमगार्ड के जवानों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। लेकिन तेज बारिश होने के कारण रात 1.30 बजे रेस्क्यू रोकना पड़ा। शुक्रवार सुबह 6 बजे रेस्क्यू दलों के 63 जवानों ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के नेतृत्व में दोबारा रेस्क्यू शुरू किया।

हाइड्रा मशीन से भी मलबे में खोजबीन की गई। देर शाम 6.30 बजे अंधेरा होने पर रेस्क्यू रोक दिया गया। इस दौरान लापता 20 लोगों में से तीन लोगों के शव बरामद हो गए, लेकिन किसी की भी शिनाख्त नहीं हो पाई। हताहत हुए लोगों में चार स्थानीय और बाकी नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ यहां दुकान चलाते हैं और कुछ डंडी-कंडी का काम करते हैं। जिलाधिकारी डॉ.सौरभ गहरवार ने बताया कि लापता लोगों की खोजबीन के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, शनिवार सुबह छह बजे से फिर सर्च अभियान शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी

गौरीकुंड में भारी बारिश के बीच भूस्खलन में कई लोगों के लापता होने की सूचना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने अफसरों से रिपोर्ट लेने के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए।

मैंने राहत कार्यों का ब्योरा लिया है, जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे लापता लोगों की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन चलाएं। साथ ही भारी बारिश के कारण सभी जिलाधिकारियों को कहा गया है कि वे भूस्खलन से खतरे वाले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
विज्ञापन

लापता लोगों की सूची

1. आशु उर्फ दिव्यांश बिष्ट (23) पुत्र बीरेंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम जलई (भीरी) रुद्रप्रयाग
2. प्रियांशु चमोला (18) पुत्र कमलेश चमोला, निवासी तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग
3. रोहित बिष्ट पुत्र लक्ष्मण सिंह बिष्ट, उत्स्यू-चोपड़ा, रुद्रप्रयाग
4. रणवीर सिंह (28) पुत्र चंद्र सिंह निवासी बष्टी रुद्रप्रयाग
5. विनोद (26) पुत्र बदन सिंह, निवासी खानवा, भरतपुर
6. मुलायम (25) पुत्र जसवंत सिंह, निवासी नगला बंजारा सहारनपुर
7. अमर बोहरा पुत्र मान बहादुर बोहरा, नेपाल
8. अनीता बोहरा (26) पत्नी अमर बोहरा, नेपाल
9. राधिका (14) बोहरा पुत्री अमर बोहरा, नेपाल
10. पिंकी बोहरा (8) पुत्री अमर बोहरा, नेपाल
11. पृथ्वी बोहरा (8) पुत्र अमर बोहरा, नेपाल
12. जटिल बोहरा (7) पुत्र अमर बोहरा, नेपाल
13. वकील बोहरा (3) पुत्र अमर बोहरा, नेपाल
14. सुगाराम (45) जोरा सिंह, नेपाल
15. बम बोहरा (31) पुत्र सतर बोहरा, नेपाल
16. चंद्र कामी (26) पुत्र लाेउडे कामी, नेपाल
17. धर्मराज (56) पुत्र मुन बहादुर, नेपाल
18. नीर बहादुर (58) पुत्र हरि बहादुर रावल, नेपाल
19. सुमिता देवी (52) पत्नी नीर बहादुर, नेपाल
20. निशा (20) पुत्री नीर बहादुर, नेपाल

नोट ः इन्हीं लोगों में अभी तक तीन के शव मिल चुके हैं, लेकिन उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें