फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल कुत्ते ने सात साल के मासूम को किया लहूलुहान, बचाने गए पांच लोगों पर भी किया हमला

Tue, 16 Oct 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देवप्रयाग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के देवप्रयाग में पागल कुत्ते ने एक मासूम सहित छह लोगों को काटकर घायल कर दिया। इस दौरान सूचना पर पहुंचे पालिका कर्मियों को पागल कुत्ते को काबू करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह एक पागल कुत्ते ने कृष्णचौरी की दलित बस्ती में नवीन लाल के सात वर्षीय बेटे पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बच्चे के शोर मचाने के बाद परिजनों सहित बस्ती के लोगों ने कुत्ते को वहां से भगा दिया, जिसके बाद कुत्ते ने संगम मार्केट में धोबी का काम करने वाले किशोर समीर खान, सफाई कर्मी गुड्डी देवी व नेपाली मजदूर मन बहादुर को भी काट डाला।

बाहबाजार में दो अन्य नेपाली मजदूरों पर हमला कर उन्हें भी काट दिया। पालिका कर्मियों ने कुत्ते को खासी मशक्कत के बाद नगर से बाहर किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी के डा. नूतन प्रकाश पांडे ने बताया कि कुत्ते के काटे सभी लोगों को रैबीज का टीका लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें