यमुनोत्री धाम में सुरक्षात्मक कार्यों के लिए मशीनें एयरलिफ्ट होंगी। वायु सेना को इस संबंध में पत्र भेजा गया। ट्रयल सफल रहने पर चिनूक से मशीनें पहुंचाई जाएंगी।
यमुनोत्री धाम में चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए केदारनाथ की तर्ज पर भारी मशीनों को एयरलिफ्ट कर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से वायु सेना को पत्र लिखा गया है। जिलाधिकारी का कहना है कि जल्द ही वायु सेना की ओर से धाम में हेलिकॉप्टर के माध्यम से रेकी और ट्रायल किया जाएगा।
इस पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट की ओर से वायु सेना को पत्र लिखा है। उन्होंने यमुनोत्री धाम में भारी मशीनों को पहुंचाने के लिए मालवाहक विमानों की मदद की मांग की है। डीएम ने बताया कि यमुनोत्री धाम की सुरक्षा दीर्घकालीक योजना है।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi: मर्णिकाघाट में रील बनाने के चक्कर नदी में बह गई महिला...मासूम बच्ची चिल्लाती रही मम्मी-मम्मी