आपका विशेष वाहन बनेगा यात्रा का आकर्षण
आपके पास विशेष वाहन हो तो वह तिरंगा यात्रा का आकर्षण बन सकता है। सभी अपने वाहन लेकर यात्रा में शामिल हो सकते हैं। ऐसे वाहन स्वामी तिरंगा यात्रा से पहले संबंधित संपर्क नंबर पर भी इसकी जानकारी दे सकते हैं। तिरंगा यात्रा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आप 7617566171 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं और व्हाट्सएप पर मैसेज भेज सकते हैं।
इन संगठनों का भी मिला समर्थन
बाइकर्स एसोसिएशन, हिमालयन कॉलेज, रेडक्रॉस संगठन, नागरिक सुरक्षा संगठन, उत्तरांचल लॉ कॉलेज, ब्राह्मण महासभा, आढ़त बाजार एसोसिएशन, अग्रवाल महासभा, ओएनजीसी वाइव्स एसोसिएशन, हार्ले डेविडसन बाइक ग्रुप, एथलीट संघ, दून विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान आदि।
स्वयं सिद्ध संस्था तैयार करेगी झांकियांI
बैठक में स्वयं सिद्ध संस्था की ओर से स्वीटी कलेर और प्राची मित्तल ने विचार रखे। उन्होंने तिरंगा यात्रा में महिलाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रतिनिधित्व होने की राय रखी। साथ ही तिरंगा यात्रा में झांकियों के साथ आजादी के नायकों की वेशभूषा में बच्चों को तैयार करने की जिम्मेदारी ली।
महिला बाइकर्स के साथ होगा वाहनों का लंबा काफिलाI
राजपुर रोड स्थित मनु शक्ति संंस्थान की ओर से महिला बाइकर्स के साथ 50 लोगों का समूह शामिल होगा। साथ ही कतारबद्ध झांकियों के साथ बाइक, जीप, बुलेट, कार और बसों का काफिला भी चलेगा।