फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों संग तिरंगे के रंग में रंग गए बुजुर्ग

Sun, 09 Aug 2015 11:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ की ओर से स्वतंत्रता दिवस जश्न के तहत शुरू हुई ‘मां तुझे प्रणाम’ श्रृंखला के पहले ही दिन प्रतिभाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


बच्चों से लेकर बूढ़े तक हाथ में माइक लेकर आजादी के रंग में रंगे नजर आए। पहले दिन ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ और ‘नाच दून नाच’ प्रतियोगिताओं के ऑडिशन हुए। ऑडिशन का रविवार को अंतिम दिन है।

मां तुझे प्रणाम श्रृंखला के तहत कैनाल रोड स्थित इंडियन स्कूल ऑफ टैलेंट में ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ प्रतियोगिता में ऑडिशन देने को जबरदस्त उत्साह नजर आया।
विज्ञापन


80 से ज्यादा बुजुर्ग, युवा और बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों से अपनी आवाज का जादू बिखेरा। गायन के महारथी जज विकास भारद्वाज और अनुज भारद्वाज ने सभी प्रतिभागियों को आवाज, सुर और आत्मविश्वास के पैमानों पर परखा।

देर शाम तक ऑडिशन चले। दूसरी ओर, ‘नाच दून नाच’ प्रतियोगिता में भी इंडियन स्कूल ऑफ टैलेंट में डांस ग्रुप अपनी प्रतिभा दिखाने पहुंचे। पहले दिन चार डांस ग्रुप ने देशभक्ति गीतों पर जोरदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। बचे हुए डांस ग्रुप को रविवार को डांस का जलवा दिखाने का मौका मिलेगा।

इंडियन स्कूल ऑफ टैलेंट में डांस ट्रेनर सूरज थापा और रैना मल्ल ने सभी डांस ग्रुप को अपने पैमानों पर परखा। जज भी प्रतिभाओं से बेहद उत्साहित नजर आए। मां तुझे प्रणाम के तहत युवाओं को मिला यह मौका यादगार बन गया। गायन प्रतियोगिता के जजों ने बताया कि प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


जिस तरह से उम्र के बंधन तोड़कर सबने माइक पर देशभक्ति का रंग जमाया है, वह वाकई एक अच्छा संकेत है। आने वाले वक्त में निश्चित तौर पर इन प्रतिभाओं को और मौका मिलेगा। रविवार को ऑडिशन का अंतिम दिन है। जो भी अपनी प्रतिभा दिखाना चाहते हैं, वे कैनाल रोड स्थित इंडियन स्कूल ऑफ टैलेंट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें