फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं और टैक्सी चालक में खूनी संघर्ष, सात घायल

Sat, 11 May 2019 10:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर/पिथौरागढ़
विज्ञापन
वीडियो से ली गई फोटो
विज्ञापन

टैक्सी चालकों और मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए युवकों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पुलिस के पहुंचने पर मारपीट में शामिल टैक्सी चालक फरार हो गए। पांच श्रद्धालु युवकों को चोट आई है, जबकि बीच बचाव में आए दो स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


कोतवाल टनकपुर चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि घायल श्रद्धालुओं की ओर से कपिल पाल और पवन बाल्मीकि को नामजद करते हुए तहरीर मिली है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर पिथौरागढ़ में टैक्सी चालकों ने एक पर्यटक को पीट दिया। मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस और परिवहन विभाग ने टैक्सी चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

युवक टनकपुर में रिश्तेदार की शादी में आए थे

यूपी के पूरनपुर, लखीमपुर और नेपालगंज के कुछ युवक टनकपुर में रिश्तेदार की शादी में आए थे। गुरुवार को कुछ लोग मां पूर्णागिरि के दर्शन को गए। बताया गया कि लौटते वक्त बूम पार्किंग स्थल पर काले रंग की सेंट्रो कार में सवार चालक ने श्रद्धालुओं के साथी को टक्कर मारकर भाग गया।

देर रात करीब करीब 11 बजे न्यू टैक्सी स्टैंड पहुंचे घायल श्रद्धालु के साथी युवक वहां पर हंगामा करने लगे। इसी बीच स्टैंड में मौजूद टैक्सी चालकों और युवक में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। टैक्सी चालकों ने श्रद्धालु युवकों पर कथित तौर पर लोहे की रॉड, चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

बीच बचाव में आए लोगों को आई गंभीर चोट

बीच बचाव में आए शहर की नईबस्ती कॉलोनी के जुबैर खान (30) पुत्र रहीस खान और गुड्डू (16) पुत्र महेश कुमार को गंभीर चोट आई है। जबकि नेपाल गंज निवासी नीरज, धमेंद्र सिंह, मैलानी पूरनपुर निवासी विनोद, शेखर, लखीमपुर खीरी निवासी मुकेश को मामूली चोट आई है।

गंभीर रूप से घायल जुबैर और गुड्डू को हायर सेंटर रैफर किया गया है। उधर, पिथौरागढ़ संवाददाता के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे जिला मुख्यालय के टकाना में कुछ टैक्सी चालक एक यात्री से मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

किराए को लेकर हुआ विवाद

वायरल वीडियो में टैक्सी चालकों के हमले का शिकार व्यक्ति खुद को मेरठ निवासी बता रहा है। उसने बताया कि पिथौरागढ़ स्टेशन पर टैक्सी चालक से हल्द्वानी का किराया पूछा तो उसने 400 रुपये बताया। शहर के टकाना में टैक्सी चालक वाहन रोककर यात्रियों से हल्द्वानी के 700 रुपया मांगने लगा।

इस पर मेरठ निवासी यात्री टैक्सी से उतर गया तो टैक्सी चालक और उसके साथी यात्री को पीटने लगे। कोतवाली पीएस नेगी ने बताया कि वाहन चालक हल्द्वानी रवाना हो गया है। यात्री ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। फिर भी पुलिस इस मामले में अपने स्तर से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें