फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बगैर अनुमति सड़क खुदाई करने पर अब दर्ज कराया जाएगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIडीएम ने विभिन्न विभागों और कार्यदायी संस्थाओं की बैठक ली, अनिश्चितकाल के लिए बाधित नहीं कर सकते सड़क
I
I
I
Iडीएम सविन बंसल ने कहा कि जिले में बिना अनुमति और अनुमति से अधिक सड़क खुदाई करने पर अब मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना होगा, ताकि आमजन किसी तरह की परेशानी न हो। अनिश्चित काल के लिए आवागमन को बाधित नहीं किया जा सकेगा।
I
I
I
Iशनिवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में पीडब्ल्यूडी देहरादून के अंतर्गत रोड कटिंग के संंबंध में विभिन्न विभागों और कार्यदायी संस्थाओं की बैठक में डीएम ने यह निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों से पूर्व डंपिंग जोन का स्थान और वर्क टाइम एंड ड्यूरेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई का बेसिक सबक है। कहा, अपनी मर्जी से कहीं भी मलबा नहीं डाला जा सकता। निर्माण कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों को समय से पूरा न करने के कारण जनमानस को परेशानी होती है। इससे दुर्घटना होने की भी संभावना बनी रहती है। निर्माण कार्यों के लिए आधी अधूरी तैयारियों के साथ पहुंचे पेयजल निगम, यूपीसीएल और यूयूएसडीए के अधिकारियों को डीएम ने कड़ी फटकार लगाते हुए सभी कार्यों पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iडीएम ने पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि डंपिंग जोन को एस्टीमेट का पार्ट बनाएं। निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करें। रोड कटिंग से पहले सड़क मरम्मत का चार्ज जमा करें। व्यस्ततम सड़कों पर रात्रि 10 से सुबह पांच बजे तक निर्माण करना होगा। साथ ही रोड कटिंग वाले स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम करने होंगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, एसडीएम सदर कुमकुम जोशी, सीओ अनुज कुमार, अधीक्षण अभियंता लोनिवि मोहित कुमार, यूपीसीएल, एडीबी, पेयजल निगम, जल संस्थान, यूयूएसडीए, गेल आदि विभागों के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें