फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: साल का पहला चंद्रग्रहण आज, नौ घंटे पहले लगा सूतक, मंदिरों के कपाट बंद, जानिए कितने बजे तक रहेगा

Tue, 03 Mar 2026 11:39 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

चंद्रग्रहण से पहले सूतक लगने से सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। मंदिरों पर नोटिस भी चस्पा किया गया है। 
विज्ञापन
मंदिरों के द्वार बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल का पहला चंद्रग्रहण आज मंगलवार को है। ये चंद्रग्रहण सिंह राशि और मघा नक्षत्र में लगने जा रहा है। ऐसे में मंदिरों के कपाट भी बंद रहेंगे। चंद्रग्रहण से नौ घंटे पहले ही सूतक लग गया है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, मंगलवार को चंद्रग्रहण दोपहर 3:27 बजे शुरू हो जाएगा और इसका समापन शाम 6:57 बजे होगा। ऐसे में सुबह 6:27 बजे से ही सूतक काल लग जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में छत पर सोलर लगाने वालों को झटका, सरप्लस बिजली अब दो रुपये, यह बदलाव किया गया
विज्ञापन


आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर साल का पहला चंद्रग्रहण पड़ेगा। ऐसे में सुबह से ही मंदिरों के कपाट भी बंद हो जाएंगे। सूतक काल में पूजा पाठ समेत अन्य मांगलिक कार्य भी वर्जित रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसमें आसमान में चांद लाल रंग का नजर आएगा। चंद्रग्रहण के चलते सोमवार को ही मंदिरों में पोस्टर चस्पा कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें