फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lumpy Virus: उत्तराखंड में लंपी बीमारी से संक्रमित 823 पशु ठीक, 68 की हुई मौत

Wed, 24 Aug 2022 10:53 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पशुपालन निदेशक डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि हरिद्वार, देहरादून व पौड़ी जिलों में पशुओं में लंपी संक्रमण फैल रहा है।
विज्ञापन
देहरादून में लंपी बिमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में लंपी बीमारी से संक्रमित 823 पशु इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं, जबकि बीमारी से अब तक 68 पशुओं की मौत हुई है। सरकार ने बीमारी की रोकथाम व बचाव के लिए केंद्र से गोटपॉक्स वैक्सीन की मांग की है। पशुपालन विभाग ने उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे गांवों में बड़े पैमाने पर पशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया है। 

विज्ञापन


पशुपालन निदेशक डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि हरिद्वार, देहरादून व पौड़ी जिलों में पशुओं में लंपी संक्रमण फैल रहा है। इसकी रोकथाम के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया है।  केंद्र अब तक एक लाख से अधिक गोटपॉक्स वैक्सीन ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी व टिहरी जिले को उपलब्ध कराई गई है। केंद्र सरकार ने अतिरिक्त वैक्सीन की मांग की गई है। 

Uttarakhand Corona Update: 156 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, 907 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लंपी बीमारी से 3822 पशुओं का इलाज किया जा रहा है। इसमें 823 पशु ठीक हो गए हैं जबकि 68 पशुओं की मौत हुई है। रोग की रोकथाम के लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। संक्रमित पशुओं से स्वस्थ पशुओं को अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के अंदर पशुओं की आवाजाही के लिए क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी की ओर से रोग से मुक्त स्वस्थता प्रमाण पत्र को अनिवार्य किया गया। 
विज्ञापन


निदेशक ने कहा कि पशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए पशु को स्वस्थ रखा जाना आवश्यक है। पशुओं के ऊर्जा स्तर को बनाए रखने के लिए मिनरल मिक्चर का प्रयोग किया जाए। पशुओं के आसपास सफाई रखने के साथ ही स्थानीय निकाय के माध्यम से फॉगिंग कर मच्छर, मक्खी से बचाव जरूरी है। जिससे संक्रमण स्वस्थ पशु में न फैल सके। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें