फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, बुधवार से फिर चलेगी दो साल से रद्द लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर 

Wed, 27 Nov 2019 08:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन से सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर बुधवार(27 नवंबर) से फिर से चलने जा रही है। यह ट्रेन बीते दो साल से रद्द चल रही थी। यात्रियों की सहूलियत के लिए नॉर्दर्न रेलवे ने इसे फिर चलाए जाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


यह ट्रेन अब लखनऊ से रात को आठ बजकर 10 मिनट पर चलेगी, जो अगले दिन शाम को पांच बजकर 35 मिनट पर रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन सहारनपुर के लिए रवाना हो जाएगी। इसी तरह सहारनपुर से लखनऊ के लिए यह ट्रेन सुबह आठ बजे चलेगी।

रुड़की स्टेशन पर यह नौ बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। वाणिज्य निरीक्षक अजय तोमर ने अमर उजाला को बताया कि लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर के यात्रियों की मांग पर मंडल रेल प्रबंधक  तरुण प्रकाश ने ट्रेन का संचालन शुरू कराया है। ट्रेन लखनऊ-सहारनपुर रूट पर पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर रुककर चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों के यात्रियों को मिलेगी राहत

सहारनप़ुर से नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लक्सर, बलियाखेड़ी, सुनेहटी खड़खड़ी, चुडियाला, इकबालपुर, रुड़की, ढंड़ेेरा, लंढौरा, डोसनी, रायसी, बालावाली, चंदोक, फजलपुर आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को इस ट्रेन से खास तौर पर सुविधा होगी।
 
ट्रेन चलने से यात्री भी खुश हैं। उन्होंने राहत पाई है। लक्सर निवासी राजू अरोड़ा, देशराज, रुड़की निवासी सन्नी, राजकुमार, नौशाद, उसमान आदि ने लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन के चलाए जाने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें