जिन चयनित शिक्षकों के प्रमाणपत्र व उपाधियां प्रदेश से बाहर के विश्वविद्यालयों की हैं, उनके प्रमाणपत्र और उपाधियां जांच के लिए भेजी गई हैं। अभी इन अभ्यर्थियों को औपबंधिक नियुक्ति प्रदान की गई है।
बता दें कि इससे पूर्व 17 से 23 दिसंबर 2018 को संपन्न प्रथम चरण की काउंसिलिंग के बाद 277 सहायक अध्यापक मंडल के माध्यमिक विद्यालयों को पहले ही मिल चुके हैं।