फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलटी शिक्षक पदों का परीक्षा परिणाम घोषित, इस तारीख से होगा दस्तावेज का सत्यापन

Tue, 24 Dec 2019 10:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 6 जनवरी से होगा चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जनजाति कल्याण विभाग में एलटी शिक्षक (सहायक अध्यापक) पदों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हाईकोर्ट के निर्णय के आधार पर आयोग ने 42 पदों का परिणाम जारी किया। मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 6 जनवरी से किया जाएगा।

विज्ञापन


चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि 21 जनवरी, 2018 को जनजाति विभाग के अधीन संचालित विभिन्न विद्यालयों में एलटी शिक्षक पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें हिंदी, विज्ञान, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, संगीत, कला, व्यायाम व गृह विज्ञान पद शामिल थे।

सोमवार को आयोग ने 42 पदों का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की वेबसाइट पर मेरिट सूची दी गई है। उन्होंने बताया चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का आयोग कार्यालय में छह जनवरी को सत्यापन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें