फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एलटी भर्ती की दूसरी सूची जारी, यहां हैं देख सकते

Wed, 05 Mar 2025 03:14 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सूची में एलटी हिंदी के 26, एलटी सामान्य के चार, एलटी अंग्रेजी के सात, एलटी ड्राइंग के छह, एलटी मैथ्स के चार, एलटी फिजिकल के छह और एलटी म्यूजिक के एक शिक्षक का चयन किया गया है।
विज्ञापन
भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को एलटी भर्ती की दूसरी सूची जारी कर दी। पूर्व में करीब 1300 की सूची जारी हुई थी, बाकी पदों के लिए यह सूची जारी हुई है। आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि पिछले साल 18 अगस्त को एलटी भर्ती परीक्षा कराई गई थी। पहली सूची जनवरी में जारी हुई थी।

विज्ञापन


बचे पदों के लिए मंगलवार को दूसरी सूची जारी की गई। इस सूची में एलटी हिंदी के 26, एलटी सामान्य के चार, एलटी अंग्रेजी के सात, एलटी ड्राइंग के छह, एलटी मैथ्स के चार, एलटी फिजिकल के छह और एलटी म्यूजिक के एक शिक्षक का चयन किया गया है। आयोग की वेबसाइट से सूची देखी जा सकती है।

ये भी पढ़ें...Chamoli News: गोविंदघाट में अचानक टूटी पहाड़ी, हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल हुआ क्षतिग्रस्त

प्रयोगशाला सहायक भर्ती का संशोधित पाठ्यक्रम जारी

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रयोगशाला सहायक (रसायन), मशरूम पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान), प्रयोगशाला सहायक उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग और पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती का संशोधित पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट से नया पाठ्यक्रम देखकर ही अपनी तैयारी को पुख्ता करें।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें