फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ले. ज. संतोष उपाध्याय बने आईएमए कमांडेंट

Mon, 26 Dec 2016 09:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Santosh Upadhyay
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल संतोष कुमार उपाध्याय को भारतीय सैन्य अकादमी का नया कमांडेंट बनाया गया है। उन्होंने ले. जनरल एसके सैनी का स्थान लिया है। ले. जनरल उपाध्याय ने अकादमी के 47वें कमांडेंट के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। ले. जनरल सैनी को कोर कमांडर बनाया गया है।
विज्ञापन


आईएमए से मिली जानकारी के मुताबिक ले. जनरल उपाध्याय आईएमए से पास आउट हैं। दिसंबर 1981 में उन्होंने गढ़वाल राइफल्स की 13वीं बटालियन में कमीशन लिया। तीन दशक से अधिक के अपने कॅरिअर में उन्होंने विभिन्न मोर्चों पर अपनी काबिलियत साबित की है।

वह श्रीलंका, भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों जम्मू-कश्मीर और पंजाब में कई सफल ऑपरेशन का हिस्सा रहे हैं। डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज, कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट और नेशनल डिफेंस कॉलेज से स्नातक संतोष उपाध्याय को विशिष्ट सेवाओं के लिए सेना मेडल, विशिष्ट सेवा पदक और सेना प्रमुख व जीओसी-इन-सी के प्रशस्ति पत्र से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन


अपनी बटालियन, ब्रिगेड और एक डिवीजन को कमांड करने के साथ ही वह संयुक्त राष्ट्र अभियान के तहत रवांडा व कोटे डी आइवर गणराज्य में भी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, गया और माउंटेन स्ट्राइक कोर की इन्फैंट्री डिवीजन के गठन का अनुभव भी प्राप्त है। आईएमए कमांडेंट बनने से पहले वे सेना मुख्यालय में अपर महानिदेशक (प्रक्यूर्मेंट) के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें