फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: लेफ्टिनेंट जनरल वीके मिश्रा होंगे आईएमए के नए कमांडेंट, लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह सेवानिवृत्त

Thu, 01 Sep 2022 06:37 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आईएमए की कमान बैटन नए कमाडेंट लेफ्टिनेंट जनरल वीके मिश्रा को सौंपकर 40 वर्ष की सेवा के बाद भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह को सेवानिवृत्त हो गए। आईएमए के कमांडेंट के रूप में वह पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की मेजबानी कर चुके हैं।
विज्ञापन
शहीदों को श्रद्धांजलि देते कमांडेंट ले. जनरल हरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

40 वर्ष की सेवा के बाद भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद आईएमए की कमान बैटन नए कमाडेंट लेफ्टिनेंट जनरल वीके मिश्रा को सौंपकर उन्होंने विदाई ली।

विज्ञापन


एनडीए खडकवासला के पूर्व छात्र, जनरल ऑफिसर को भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजिमेंट में से एक 9 मराठा की लाइट इन्फेंट्री में कमीशन मिला था। अपनी 40 साल की सेवा में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कमांड, स्टाफ और इंस्ट्रक्शनल की कमान संभाली। वह हॉकी खिलाड़ी भी रह चुके हैं। बाद में उन्होंने कुपवाड़ा सेक्टर में तैनात रहते हुए सक्रिय काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशंस में राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन की कमान संभाली।

उनके पास विभिन्न क्षेत्रों में सेवा का अनुभव है। वह कांगो में संयुक्त राष्ट्र ब्रिगेड और पश्चिमी क्षेत्र में तैनात इन्फेंट्री ब्रिगेड की कमान संभाल चुके हैं। मेजर और कर्नल रैंक में मिलिट्री ऑपरेशन और ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स निदेशालय में भी काम चुके हैं।

ये भी पढ़ें...Double Murder: प्रेमिका के रिश्ते की बात सुन प्रेमी के सिर पर सवार हुआ खून, दिनहदाड़े मां-बेटी की कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन


सेना मुख्यालय में भारतीय सेना के वेटरंस निदेशालय की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह आईएमए, देहरादून और इन्फेंट्री स्कूल महू में प्रशिक्षक भी रहे हैं। आईएमए के कमांडेंट के रूप में वह पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की मेजबानी कर चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें