इस माह तेल कंपनियों ने रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत दी है। घरेलू गैस सिलिंडर 133 रुपये सस्ता हो गया है। संशोधित मूल्य शुक्रवार मध्यरात्रि 12 बजे से लागू हो गए हैं।
अब 956 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर 823 रुपये में मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रो पदार्थों के मूल्य में आई गिरावट को देखते हुए तेल कंपनियों ने एलपीजी के दाम कम करने का निर्णय लिया है।
देहरादून एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलिंडर (14.2 किग्रा.) के दाम में 133 रुपये की कटौती की है।