हल्द्वानी शहर और ग्रामीण क्षेत्र में 40 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। नॉन सब्सिडी वालों को रसोई गैस के लिए 718 रुपये देने होंगे। अब तक एक सिलिंडर के लिए 670 रुपये चुकाने पड़ रहे थे। सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को भी इतनी ही कीमत देनी होगी और उनके बैंक खाते में 224 रुपये 47 पैसे की सब्सिडी आएगी।
कामर्शियल सिलिंडर के लिए 1278 रुपये देने पड़ेंगे। अभी तक कामर्शियल सिलेंडर के लिए 1200 रुपये देने पड़ रहे थे। गैस की बढ़ी कीमतें शुक्रवार से लागू हो गई है। पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि के बाद अब रसोई गैस के दाम बढ़ने से उपभोक्ता नाराजगी जता रहे हैं।