फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून को लो वोल्टेज से मिलेगा छुटकारा

Tue, 07 Oct 2014 12:59 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
टीएचडीसी कॉलोनी (देहराखास) में अचानक वोल्टेज बढ़ने से लगे झटके से एक घर में फ्रिज, टीवी आदि इलेक्ट्रॉक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन


बड़ी आबादी को राहत मिलने की उम्मीद
राजपुर, डीआईटी और अनारवाला आदि क्षेत्रों में आए दिन लो वोल्टेज की समस्या रहती है। इससे खासकर छात्रों, व्यापारियों को मुसीबत झेलनी पड़ती है।

लो वोल्टेज, बिजली के झटकों से विद्युत उपकरण फुंकने की दिक्कत झेल रही देहरादून की बड़ी आबादी को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड यानी यूपीसीएल अब कई सब स्टेशनों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने जा रहा है।

केंद्र सरकार के रिस्ट्रिक्ट्रेड एक्सीलेरेटेड पावर डेवलपमेंट एंड रिफार्म प्रोग्राम (एपीडीआरपी) की सहायता से यूपीसीएल यह कार्य करेगा। सब स्टेशनों पर उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के बावजूद उच्चीकरण न होने से बिजली उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


यहां होगा उच्चीकरण
: ढाकपट्टी (राजपुर) में पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर की क्षमता दस-दस एमवीए की जाएगी।
: आईटी पार्क सहस्त्रधारा रोड पर आठ-आठ एमवीए के दोनों ट्रांसफार्मर की क्षमता दस-दस एमवीए होगी।

: निरंजनपुर में पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को दस एमवीए और दूसरे ट्रांसफार्मर को पांच एमवीए से 8 एमवीए कर दिया जाएगा। यह काम बीस दिन के भीतर पूरा हो जाएगा।
: आराघर में 8 एमवीए को ट्रांसफार्मर को दस एमवीए का किया जाना है।

:सीएमआई (हरिद्वार रोड) के समीप, दीपनगर, बहुगुणा कॉलोनी, इंद्र मार्ग कालोनी, चौरसिया लेन आदि जगह 100 केवीए से लेकर 250 केवीए की क्षमता के नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


‘ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाए जाने के साथ ही कई जगह नई केबिल भी पड़नी हैं। जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा। इससे निश्चित तौर पर विद्युत उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल सकेगी।’
- मधुसूदन, प्रवक्ता ऊर्जा निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें