फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों की मर्जी से की शादी, एक महिने बाद उठाया ऐसा कदम सन्न रह गए सब

Thu, 15 Jun 2017 08:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
suicide - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट की युवती और उसके पीरूमदारा निवासी प्रेमी के जहर खाकर जान देने से परिवार वाले सन्न हैं।
विज्ञापन


युवती की शादी एक महीने पहले ही हुई थी। घर वालों का कहना है कि सोमवार रात उसने फोन कर कहा था कि उसने और उसके प्रेमी ने जहर खा लिया है।

वे साथ जी न सके लेकिन मर तो सकते ही हैं इसलिए अब वे जीना नहीं चाहते। घटना की जानकारी होने के बावजूद उसका पति नहीं आया तो रामनगर में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

धूमाकोट जिला पौड़ी गढ़वाल के देवलाड़ गांव की 21 साल की ममता का पीरूमदारा की गणपति कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार (24) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक लगते ही युवती के घर वालों ने आठ मई को पौड़ी के ही पुलटांडा गांव में उसकी शादी कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता को घर में न देख परिवार वाले हुए थे परेशान

मौत
ममता दो जून को अपने मायके आई थी। उसे 13 जून को ससुराल लौटना था, लेकिन प्रमोद रामनगर से उससे मिलने धूमाकोट पहुंच गया। सोमवार तड़के ममता को घर में न देख परिवार वाले परेशान हो गए। रात को उन्हें तब पता चला जब उसने फोन कर जहर खा लेने की जानकारी दी।

इससे परेशान घर वालों ने पुलिस को सूचना दी तो खोजबीन शुरू हुई। दोनों बेहोश हालत में जंगल में पड़े मिले। दोनों को धूमाकोट चिकित्सालय ले जाया गया जहां से रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। डॉक्टरों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। जबकि ममता ने भी रात डेढ़ बजे दम तोड़ दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों की अंत्येष्टि कर दी।
         
ममता शादी के बाद अपने पति के साथ कुछ दिनों के लिए दिल्ली भी गई थी। अभी उसके हाथों की भी नहीं छूटी थी। ममता के मायके वालों ने सूचना उसके पति और ससुराल वालों को दी लेकिन ससुराल पक्ष से कोई भी नहीं आया। बताया जा रहा है कि पति ने कहा अब वह नहीं आ सकता। वे ही अपने हिसाब से सब निपटा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें