फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका को दिलाने थे गहने और कपड़े, तो प्रेमी ने कर डाला ये काम

Wed, 05 Jul 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका को कपड़े और गहने दिलाने के लिए एक युवक लुटेरा बन गया। जब उसे कुछ नहीं सूझा तो उसने द‌िन दहाड़े बस में लूट कर डाली। हाल ही में उसने रोडवेज बस के परिचालक से लूटपाट की गई थी।
विज्ञापन


घटना के बाद मामले फरार चल रहे दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका को कपड़े और गहने दिलवाना चाहता था, जिसके लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। पुलिस ने उसके पास से लूट के 18,000 रुपये बरामद कर लिए हैं।

मंगलौर कोतवाली में बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए सीओ परीक्षित कुमार ने बताया कि दो जुलाई की रात को यूपी रोडवेज की हरिद्वार से हापुड़ जा रही बस के परिचालक से दो बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद एक बदमाश शेरपुर निवासी मोनू को पुलिस ने कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया था और उससे लूट के 14000 रुपये बरामद कर लिए थे, जबकि उसका दूसरा साथी मोहम्मदपुर निवासी डिंपल फरार होने में कामयाब हो गया था।

मंगलवार शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डिंपल को मोहम्मदपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। डिंपल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह ऋषिकेश में एक ढाबे पर काम करता है और उसकी प्रेमिका वहीं रहती है, जिसे उसे नए कपड़े और गहने दिलाने थे, इसीलिए उसने रोडवेज परिचालक से लूट की घटना को अंजाम दिया था।

सीओ ने बताया कि आरोपी डिंपल एक साल पहले भी मोटर चोरी की घटना में जेल जा चुका है। उससे लूटी गयी रकम में से 18000 रुपए बरामद कर लिए गए हैं। खुलासे के दौरान कोतवाल जवाहरलाल नारसन चौकी प्रभारी मदन मोहन भट्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें