फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की सगाई के बाद तनाव में आया प्रेमी, बर्दाश्त न हुआ तो फांसी लगाकर खत्म कर ली जिंदगी

Fri, 31 Jan 2020 12:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मुंबई में नौकरी करता था एमबीए पास युवक, केहरी स्थित नए मकान के अंदर फांसी पर लटका युवक
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में प्रेम में विफल होने पर एक युवक ने अपने नए मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एमबीए करने के बाद युवक मुंबई में नौकरी कर रहा था। तनाव के चलते बीस दिन पहले वह दून लौटा था। परिवार लाख कोशिशों के बाद भी उसे अवसाद से बाहर नहीं निकाल सका। 

विज्ञापन


शहर की यमुना कालोनी स्थित पीडब्लूडी कालोनी निवासी प्रणव सक्सेना (27) ने बृहस्पतिवार को प्रेमनगर के केहरी गांव स्थित अपने नए मकान में आत्महत्या कर ली। शाम सात बजे के करीब सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वीडियोग्राफी कराकर शव को नीचे उतार लिया।

एसओ धर्मेन्द्र रौतेला ने बताया कि प्रणव सक्सेना एमबीए करने के बाद मुंबई की एक कंपनी में काम कर रहा था। बातचीत में पता चला है कि प्रणव किसी लड़की से प्रेम करता था। दो माह पहले उसकी सगाई हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका की सगाई होने के बाद से प्रणव तनाव में था। बीस दिन पहले वह मुंबई से दून आ गया था। परिवार के सदस्यों ने उसे समझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

सक्सेना परिवार ने हाल में ही केहरी गांव में नया मकान बनाया है। परिवार अभी तक शिफ्ट नहीं हुआ। दिन में प्रणव चॉबी लेकर नए मकान पर आ गया था। इसी दौरान प्रणव ने मौत को गले लगा लिया। हालांकि घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें