फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 के आदमी से 22 की छात्रा ने की लव मैरिज, अब पछताई

Sun, 30 Mar 2014 09:22 AM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक छात्रा प्रेम मोह में ऐसी फंसी कि 40 साल के बेरोजगार युवक से लव मैरिज कर ली।
विज्ञापन


दो साल बाद ही आ गई मायके
ससुराल गई तो वहां घरवालों ने परेशान करना शुरू कर दिया। पति भी मारपीट करने लगा। दहेज के लिए उत्पीड़न होने लगा तो दो साल बाद ही मायके आ गई।

बाद में पता चला कि पति तो पहले से 15 साल के बेटे का बाप है। पत्नी से तलाक लेकर छात्रा से शादी की। छात्रा ने उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया।

मुकदमे के अनुसार कुसुमखेड़ा निवासी 22 वर्षीय एक छात्रा की हल्द्वानी में ही कुछ साल पहले धर्मपुर, देहरादून निवासी अनुराग शर्मा (40) से मुलाकात हुई। दोनों में बातचीत बढ़ी। प्यार हुआ और 2010 में उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली।
विज्ञापन


बड़े अरमानों से छात्रा ससुराल गई, लेकिन वहां पति के घरवालों ने उसे स्वीकार नहीं किया और परेशान करने लगे। धीरे-धीरे पति भी परेशान और मारपीट करने लगा।

पति का है 15 साल का बेटा
बाद में पता चला कि अनुराग पहले से शादीशुदा है और उसका 15 साल का बेटा भी है। पहली पत्नी से उसका तलाक हो चुका है। इस पर छात्रा मायके वापस आकर कंप्यूटर कोर्स करने लगी, लेकिन अनुराग यहां आकर भी उसे परेशान करने लगा।

छात्रा के अनुसार कुछ दिन पहले अनुराग ने भी उसके इंस्टीट्यूट में एडमिशन ले लिया और उसे परेशान करने लगा। उससे मारपीट की और इंस्टीट्यूट में पथराव तक कर दिया।
विज्ञापन


छात्रा के अनुसार वह पहले चोरी के मामले में भी फंस चुका है। उसने तलाक के लिए भी कोर्ट में याचिका डाली है, जिस पर सुनवाई चल रही है। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें