आरोपी ने शुरुआत में अपना नाम श्रीवंश बताया। दोनों में दोस्ती होने के बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। कुछ समय बाद साल 2015 में युवती को झांसा देकर युवक ने उससे शादी कर ली।
परिजनों के विरोध के बावजूद युवती शादी कर युवक के साथ सहसपुर में ही रहने लगी। युवती का आरोप है कि शादी के बाद युवक उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा, मना करने पर वह मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने लगा।
बीती 26 जनवरी को जब उसने इसका विरोध किया तो युवक ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। युवती किसी तरह वहां से भागने में सफल रही और दून अपनी कॉलेज की सहेली के पास पहुंची।
फिर उसने शनिवार को थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष सहसपुर नरेश कुमार राठौड़ ने बताया कि आरोपी युवक दून स्थित वसंत विहार में सैलून चलाता है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।