फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने गैर संप्रदाय के युवक संग की शादी, दोनों ने परिजनों में जमकर हुई मारपीट, थाने पहुंचा मामला

Mon, 05 Aug 2019 10:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते युवती के गैर संप्रदाय के युवक के साथ शादी करने को लेकर रविवार को दोनों के परिजनों में मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि युवती पक्ष के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए।

विज्ञापन


यहां युवती पक्ष के लोग युवती और युवक को गांव से बाहर करने की जिद पर अड़ गए। इसे लेकर उन्होंने हंगामा कर दिया। हंगामा होता देख पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो पुलिस और युवती पक्ष के लोगों की नोकझोंक हो गई।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक युवती का गैर संप्रदाय के युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब तीन माह पूर्व दोनों ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों गांव में आकर रहने लगे। दोनों के गांव में रहने को लेकर युवती पक्ष नाराज चला आ रहा था। इसे लेकर दोनों पक्षों में कई बार नोकझोंक भी हुई। रविवार को युवक पक्ष ने युवती पक्ष के एक युवक पर कमेंट कर दिया। इसे लेकर उनमें मारपीट हो गई और विवाद बढ़ गया।

इस बीच युवती पक्ष के लोग बड़ी संख्या में एकत्र होकर कोतवाली जा पहुंचे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानें। इस पर पुलिस और युवती पक्ष के लोगों की कोतवाली में ही तीखी नोकझोंक हो गई। इस बीच युवक भी अपने परिजनों और युवती को लेकर कोतवाली पहुंच गया।

यहां युवक पक्ष ने भी युवती पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला बढ़ता देख युवती पक्ष को समझाया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवती और युवक पक्ष से वार्ता की जा रही है। दोनों बालिग हैं और कोर्ट मैरिज की है। हाईकोर्ट से पुलिस सुरक्षा के भी आदेश हैं। उन्होंने बताया कि अगर कोई कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें