फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बंधन में बंधना चाहते थे, ऐसा न हुआ तो एक साथ उठ गए दोनों के जनाजे

Wed, 21 Feb 2018 12:57 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी युगल जिंदगीभर एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे। लेकिन जो हुआ उसने सबको तोड़ कर रख दिया।

विज्ञापन


 गदरपुर के नंदपुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने जहर पीकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि जातियां अलग-अलग होने के चलते शादी नहीं हो पाने के गम में उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया। दोनों के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। दोपहर बाद दोनों की अंत्येष्टि कर दी गई। नंदपुर निवासी अशोक मौर्या का 19 वर्षीय बेटा विजय सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन


उसका गांव की ही एक किशोरी से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की ने आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। सोमवार रात दोनों बहाने से घर से निकलकर करीब पांच सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में पहुंच गए।

विज्ञापन

परिजनों ने भाइयों की शादी के नाम पर विजय को रोका था

वहां पुराल के ढेर पर दोनों ने आत्महत्या करने के इरादे से जहर पी लिया। जब दोनों की तबियत बिगड़ने लगी तो उन्होंने परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी। आनन-फानन में परिजन खेत में पहुंचे तो दोनों तड़प रहे थे।

परिजनों ने दोनों को गदरपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही विजय ने दम तोड़ दिया। लड़की को लेकर परिजन हल्द्वानी जा रहे थे कि उसकी भी रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

परिजनों ने भाइयों की शादी के नाम पर विजय को रोका था
रेमिका के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने वाला विजय तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग का पता चलने पर विजय के परिजनों ने उसके दो बड़े भाइयों की शादी करने के बाद उसकी शादी कराने की बात कही थी, लेकिन लड़की के बुक्सा जाति की होने के कारण शायद वह इस शादी के खिलाफ थे। लड़की चार-भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें