फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र जीवन में प्रेम चढ़ा परवान, निशानी को सड़क पर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIछात्र जीवन में प्रेम हुआ और फिर घरवालों से छुपकर शादी कर ली। अब बच्ची को जन्म दिया तो उसे सड़क पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ऐसे ही एक युगल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। दोनों ने दो दिन की नवजात को बृहस्पतिवार रात सड़क पर छोड़ा और खुद ही चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी। पुलिस ने दोनों के माता-पिता को देहरादून बुलाया है। दोनों एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात पंत मार्ग पर दो दिन की नवजात बच्ची मिली थी। पुलिस ने मौके पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन को बुलाया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को शिशु निकेतन केदारपुरम में दाखिल कराया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए दो टीमें बच्ची को यहां डालने वालों की तलाश के लिए गठित की गईं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए और संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई। इस बीच फुटेज में एक स्कूटर वहां से गुजरता दिखाई दिया। इस पर एक युवक और एक युवती बैठे हुए थे। पुलिस ने नवजात के बारे में सूचना देने वाले नंबर की भी जांच की। पता चला कि इसी नंबर से फोन चाइल्ड हेल्पलाइन को भी गया था। इसके बारे में जांच करते हुए पुलिस युवक और युवती तक पहुंच गई। पता चला कि दोनों एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ते हैं। दोनों को पकड़कर पूछताछ की गई। इस पर युवती ने बताया कि वह युवक से तीन साल से प्यार करती है। उसने दो जुलाई को बच्ची को जन्म दिया था। मगर, उसका प्रेमी बच्ची को रखना नहीं चाहता। इसलिए उन्होंने बच्ची को वहां छोड़ने का षड्यंत्र रच लिया। बच्ची को पंत मार्ग पर छोड़ने के बाद सोचा कि उसे कुछ नुकसान न हो इसके लिए पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दे दी। ताकि, बच्ची सुरक्षित हाथों तक पहुंच जाए। बताया जा रहा है कि युवती और युवक दोनों ने घर से भागकर शादी भी कर ली थी। हालांकि, उनकी शादी की मान्यता है या नहीं इसकी जानकारी की जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें