इस बीच दोनों में मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। फिर दोनों मिलने जुलने लगे और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के प्यार की भनक युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया।
साथ ही पुलिस से शिकायत की कि युवक उनकी बेटी को मोबाइल पर परेशान कर रहा है। पुलिस ने युवक और उसके परिजनों को बुधवार को कोतवाली बुलाया। इसी बीच युवती और उसके परिजन भी आ गए।
कोतवाली में ही दोनों शादी की जिद पर अड़ गए। दोनों की जिद और पुलिस के समझाने पर परिजन शादी को राजी हो गए। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि परिजनों से शपथपत्र मांगा गया है।