फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्ड कॉल से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, फिर हुआ ऐसा कि थाने में तय हुई दोनों की शादी 

Thu, 25 Jul 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रुड़की में एक युवती की सहारनपुर के युवक से मोबाइल पर दोस्ती हुई, जो बाद भी प्यार में बदल गई। दोनों के प्रेम संबंधों का पता युवती के परिजनों को चला तो उन्होंने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों को कोतवाली बुलाया। यहां युवक और युवती शादी की जिद पर अड़ गए। दोनों की जिद के आगे आखिरकार परिजनों को झुकना पड़ा और कोतवाली में ही दोनों की शादी तय हो गई।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती के मोबाइल पर कई महीने पूर्व अनजान नंबर से मिस्ड कॉल आई। युवती ने उस नंबर पर कॉल बैक की युवक की आवाज सुनाई दी। बातचीत में पता चला कि युवक सहारनपुर का रहने वाला है और गलती से मिस्ड कॉल आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच दोनों में मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। फिर दोनों मिलने जुलने लगे और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों के प्यार की भनक युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

साथ ही पुलिस से शिकायत की कि युवक उनकी बेटी को मोबाइल पर परेशान कर रहा है। पुलिस ने युवक और उसके परिजनों को बुधवार को कोतवाली बुलाया। इसी बीच युवती और उसके परिजन भी आ गए।

कोतवाली में ही दोनों शादी की जिद पर अड़ गए। दोनों की जिद और पुलिस के समझाने पर परिजन शादी को राजी हो गए। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि परिजनों से शपथपत्र मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें