फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Crime: शादी के लिए मना करने पर युवक ने खोए होश, धारदार हथियार से युवती के गले पर किया वार

Mon, 24 Jul 2023 02:29 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया था। काम पर जाने से पहले युवती उससे मिलने चली गई। युवक ने उसे शादी की बात करने को बुलाया था, लेकिन युवती ने बताया कि उसके परिजन उनके रिश्ते से खुश नहीं थे। जिस पर युवक ने अपने होश खो दिए।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहारदून के बंजारवाला क्षेत्र में युवती को चाकू मारकर एक युवक फरार होने लगा तो पुलिस और भीड़ ने उसे जंगल के पास पकड़ लिया। मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। युवक के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

बंजारावाला में चाऊमिन की ठेली लगाने वाले आदर्श गुरुंग का क्षेत्र की हिमानी नाम की लड़की से प्रेमप्रसंग था। लड़की के पिता टेंट हाउस चलाते हैं। आज सुबह करीब नौ बजे युवक ने हिमानी को मिलने के लिए बुलाया था। युवती दून बिजनेस पार्क में एक कंपनी में काम करती है। काम पर जाने से पहले युवती आदर्श से मिलने चली गई।

विज्ञापन

 

रिश्ते से खुश नहीं थे लड़की के परिजन
इस दौरान दोनों में झगड़ा हुआ और आदर्श ने उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद खुद भी अपना हाथ काट लिया और वहां से भाग गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आज गुरुंग ने उसे शादी की बात करने को बुलाया था। लेकिन, युवती के परिजन उनके रिश्ते से खुश नहीं थे तो युवती ने उसे मना कर दिया।

ये भी पढ़ें...चमोली हादसा:  शवों के ऊपर से ही लगाई कूद, आंख खुली तो अस्पताल में था, घायल ने बताई रूह कंपाने वाले दिन की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसने युवती पर हमला कर दिया। एसएचओ पातेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि युवक के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के कुछ देर बाद उसे जंगल से गिरफ्तार भी कर लिया गया है

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें