फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निवेश कर मुनाफे के लालच में गंवाए 4.99 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIपहले निवेश पर मुनाफा देकर पीड़ितों को विश्वास में लिया
I
I
I
I निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगों ने दो लोगों से 4.99 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पीड़ितों को विश्वास में लेने के लिए पहले निवेश कराकर मुनाफा दिया। इसके बाद मोटी रकम जमा कराकर धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
Iबसंत विहार पुलिस ने पीड़ित गजेंद्र सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। गजेंद्र ने बताया कि वह दून बिजनेस पार्क में नौकरी करता था। उस समय उसके साथ काम करने वाले इशांत नाम के युवक ने निवेश करने की एक एएसओ कंपनी के बारे में बताया। इसमें 2100 रुपये निवेश किए तो एक महीने में इसका मुनाफा मिल गया। पीड़ित ने अपने दोस्तों को भी इसके बारे में बताया तो उन्होंने भी इसमें निवेश किया। मुनाफे के बाद पीड़ित ने दोबारा दूसरी वेबसाइट में निवेश किया तो अक्तूबर में कंपनी ने टैक्स रिटर्न का बहाना देकर मुनाफा देना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iकंपनी ने निवेश रकम निकालने के लिए अन्य रकम जमा करने का झांसा दिया। झांसे में आकर पीड़ित और उसके दोस्तों ने रकम जमा करा दी। कुछ देर बाद ही कंपनी का सर्वर बंद हो गया। ठगों के झांसे में आकर पीड़ित और उसके दोस्तों ने 4.99 लाख रुपये गंवा दिए।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें